शबरिमला में हजारों श्रद्धालु मंडला पूजा में शामिल हुए
शबरिमला (केरल), शनिवार, 27 दिसंबर 2025। वार्षिक तीर्थयात्रा के 41 दिन लंबे पहले चरण के समापन के अवसर पर पवित्र शबरिमला पर्वत पर भगवान अयप्पा मंदिर में आयोजित मंडला पूजा में शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुक्रवार शाम को औपचारिक शोभा यात्रा के जरिए मंदिर परिसर लाई गई पवित्र स्वर्ण पोशाक ‘थंका अंकी’ भगवान को धारण कराए जाने के बाद मंडला पूजा की गई। त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के तंत्री (मुख्य पुजारी) कंडारारु महेश मोहनारु के नेतृत्व में पूर्वाह्न 10.10 से 11.30 के शुभ मुहूर्त के बीच अनुष्ठान किए गए और उन्होंने मूर्ति को पोशाक पहनाई।
काले वस्त्र धारण किए हुए और सिर पर ‘इरुमुडीकेट्टु’ (पवित्र गठरी) लिए अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं सहित तीर्थयात्रियों की लंबी कतारें तड़के से ही सन्निधानम में देखी गईं। त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड ने कहा कि रात 10 बजे हरिवरासनम (भगवान अयप्पा के लिए लोरी) का पाठ होने के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा और इसके साथ ही मंडला पूजा का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मकरविलक्कु उत्सव के लिए मंदिर 30 दिसंबर को शाम पांच बजे फिर से खोला जाएगा।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
