पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका, जहां तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन हो रहा है। यह वार्षिक समागम 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है। यह आयोजन दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा उनकी दादी माता गुजरी की स्मृति में किया जाता है। मान ने अपनी पत्नी के साथ ‘छोटे साहिबज़ादों’ और माता गुजरी के अद्वितीय शहादत को नमन किया। पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मान ने बताया कि श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब तक लाने-ले जाने के लिए ई-रिक्शा और शटल बस सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
