दक्षिण दिल्ली में इमारत के बिजली मीटरों में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार को कुछ बिजली मीटरों में आग लग गई जिसे 10 मिनट के भीतर काबू कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 10.32 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसकी चपेट में आठ विद्युत मीटर आ गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, “हमने तुरंत मौके पर दमकल की एक गाड़ी भेजी।” उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने 10 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
