झारखंड में रिहायशी इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
रांची, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। राज्य अग्निशमन सेवा के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘आग अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी थी। सुबह करीब 7.30 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना मिली।’’ तिवारी ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका है कि रसोई गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ हो। तिवारी डोरंडा स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी भी हैं।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
