कश्मीर में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना
श्रीनगर, शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025। बादल छाए रहने के कारण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री से अधिक है।
मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछले दिन के शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान से बेहतर रहा। इसके बाद उत्तरी कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक है।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 0.8 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, नए साल से पहले मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
Similar Post
-
श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किग्रा हेरोइन बरामद
श्रीनगर, रविवार, 18 जनवरी 2026। पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मु ...
-
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू, रविवार, 18 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले क ...
-
गैलेक्सीआई ‘मिशन दृष्टि’ के लिए तैयार, 2030 तक 10 उपग्रह प्रक्षेपित करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, रविवार, 18 जनवरी 2026। अंतरिक्ष क्षेत्र का स्टार्टअप ...
