एक करोड़ का ईनामी गणेश तथा पांच नक्सली मुठभेड़ में मारे गये
कंधमाल, गुरुवार, 25 दिसंबर 2025। ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के ईनामी गणेश उईके समेत छह नक्सली मारे गये। मुठभेड़ चाकापाड़ और बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगलों में हुई। सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में ओडिशा पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीमें शामिल हैं। ओडिसा पुलिस के सूत्राें के अनुसार आज सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य और प्रवक्ता गणेश उईके मारा गया। गणेश पर एक करोड़ रुपये से अधिक का ईनाम घोषित था। वह ओडिसा नक्सलियों के राज्य समिति का सचिव भी था। गणेश के शव के पास तीन और नक्सलियों के शव सुरक्षा बल के जवानों को मिले हैं।
जंगल के इसी इलाके में देर रात हुई मुठभेड़ में भी दो नक्सलियों को ढेर किया गया। देर रात जो दो नक्सली मारे गये वे छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे। नक्सलियों के पास से रिवाल्वर और .303 की राइफल बरामद की गयी थी, पुलिस ने फिलहाल छह नक्सलियों के शवों के फोटो शेयर किये हैं। मुठभेड़ में महिला नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने "वार्ता" को बताया कि ओडिसा राज्य में हुई मुठभेड़ में मारा गया गणेश 69 वर्ष का था। छत्तीसगढ़ में गणेश नक्सलियों का प्रवक्ता भी रहा है। गणेश के सीने पर एके 47 की मैगजीन मिली। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने सात अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ किया, 14 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 06 जून 2026। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में म ...
-
केरल में भारी बारिश से जलभराव, पांच जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 06 जून 2026। केरल के विभिन्न हिस्सों में ...
-
केरल के वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती
वायनाड (केरल), शनिवार, 06 जून 2026। उत्तरी केरल के वायनाड जिले के ...
