बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
नई दिल्ली, सोमवार, 22 दिसंबर 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह, एक महीने पहले लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार का राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है। शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे थे, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है। बैठक में मकर संक्रांति के बाद संभावित राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
