अनुपम खेर ने करीना कपूर के साथ साझा की यादें, बताया 'बेहतरीन अभिनेत्री'
अभिनेता अनुपम खेर ने विमान में अभिनेत्री करीना कपूर खान से हुई मुलाकात की तस्वीरें रविवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा करते हुए उनकी अभिनय यात्रा की सराहना की। खेर ने अभिनेत्री की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने जान मोहम्मद की भूमिका निभाई थी। अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 25 साल पहले जेपी दत्ता के सेट पर पहली मुलाकात से लेकर अब तक उन्होंने करीना को एक बेहद परिपक्व और शालीन अभिनेत्री के रूप में उभरते देखा है। उन्होंने कहा कि आज भी करीना के अंदर अच्छे किरदारों के लिए वही पुरानी 'भूख' और सादगी बरकरार है। साल 2000 में आई 'रिफ्यूजी' करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म थी। खेर ने करीना के व्यक्तित्व और उनकी गर्मजोशी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘सहज व्यक्तित्व’ बताया और उनके परिवार के सुखद भविष्य की कामना की।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
