दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 79 उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025। दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ान परिचालन बाधित हुआ और कम से कम 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ के अनुसार, हवाई अड्डे पर 230 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी हुई, जबकि यहां से प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 49 मिनट की देरी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित कुल 79 उड़ानें रद्द की गई हैं।
दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन अब भी ‘कैट (श्रेणी)-तृतीय’ में जारी है। आगमन और प्रस्थान दोनों हो रहे हैं, लेकिन कुछ उड़ानों में देरी या व्यवधान हो सकता है।” डीआईएएल देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है, जहां सामान्य तौर पर प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन होता है। असुविधा के लिए खेद जताते हुए डीआईएएल ने कहा कि उसके अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
