मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 21 दिसंबर को तेलंगाना के बीएलओ से मिलेंगे
हैदराबाद, गुरुवार, 18 दिसंबर 2025। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 21 दिसंबर को यहां तेलंगाना के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक करेंगे। इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमार अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम का दौरा करेंगे तथा यहां 19 दिसंबर को पहुंचेंगे। हैदराबाद के दौरे के तहत, कुमार 20 और 21 दिसंबर को गोलकुंडा किला, हुसैन सागर झील, चारमीनार और सालार जंग संग्रहालय सहित प्रमुख विरासत और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमार 20 दिसंबर को सुबह के समय श्रीशैलम में श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में महाआरती में भाग लेंगे और दर्शन करेंगे। इसमें कहा गया, ‘‘वह अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के तहत 21 दिसंबर को रवींद्र भारती सभागार में तेलंगाना के बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ चर्चा बैठक भी करेंगे।’’
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
