नागपुर अदालत को परिसर में ‘बम’ होने का दावा करने वाला ई-मेल मिला, तलाशी अभियान जारी
नागपुर, गुरुवार, 18 दिसंबर 2025। नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बृहस्पतिवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें इमारत के अंदर "बम" होने का दावा किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की छानबीन शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन बागडे के अनुसार, अदालत की ईमेल आईडी पर सुबह एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि सिविल लाइंस इलाके में स्थित इमारत में जल्द ही आरडीएक्स आधारित दो विस्फोटक उपकरण फटेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला अदालत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम के कर्मी परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
