दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में 10 ‘जालसाजों’ को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 दिसंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामलों में कथित रूप से लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। इन सभी को अलग-अलग राज्यों से पकड़ा गया। उन्होंने बताया, ‘‘दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बहु-राज्यीय अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गईं।’’
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साइबर धोखाधड़ी और जबरन वसूली में लिप्त एक संगठित गिरोह का हिस्सा थे, जो कई ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों को निशाना बनाता था। अधिकारी ने बताया, ‘‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कम से कम 61 शिकायतों में इस गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। इन मामलों में कुल 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई।’’ उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपियों को केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
कंथापुरम की टिप्पणियों का विरोध करने के लिए आलोचना का सामना कर रहे सतीशन का कांग्रेस ने किया बचाव
कन्नूर (केरल), रविवार, 06 सितंबर 2026। कांग्रेस ने महिलाओं के बार ...
-
वन अधिकार कानून और ‘पेसा’ के कमजोर क्रियान्वयन से आदिवासी अधिकार प्रभावित: न्यायमूर्ति लोकुर
नई दिल्ली, रविवार, 06 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्य ...
-
मोदी सरकार ने भारत को 2029 तक मादक पदार्थ मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया है : अमित शाह
पणजी, रविवार, 06 सितंबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रव ...
