शिलांग में असम राइफल्स हाफ मैराथन में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया
शिलांग, रविवार, 14 दिसंबर 2025। मेघालय की राजधानी शिलांग में रविवार को आयोजित असम राइफल्स हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण में तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। लाइतकोर में असम राइफल्स महानिदेशालय में यह वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 26 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के धावकों ने भाग लिया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के ऊंचे इलाकों में स्थित बल के मुख्यालय की मनमोहक प्राकृतिक पृष्ठभूमि में आयोजित इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि और देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवक शामिल हुए। यह आयोजन तीन श्रेणियों क्लाउड चेज (21 किलोमीटर), पाइन पाथ (10 किलोमीटर) और क्रिस्टल स्ट्रीम (5 किलोमीटर) में कराया गया था। बयान में कहा गया है कि 21 किलोमीटर की दौड़ को असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा जबकि 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ के लिए धावकों को बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवाना किया। बयान के अनुसार, कुल 3,038 धावकों ने भाग लिया, जिनमें हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) में 559, 10 किलोमीटर दौड़ में 1,502 और पांच किलोमीटर दौड़ में 977 प्रतिभागी शामिल थे।
Similar Post
-
रेतीली पगडंडी से रैम्प की चमक तक: तानों को कामयाबी से जवाब देकर कामना ने बढ़ाया मारवाड़ का मान
- मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर बनीं कुंडल की बेटी का ...
-
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
पटना, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री स ...
-
महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन संबंधी विधेयकों को जोड़ना एक 'साजिश' है: बनर्जी
माथाभंगा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल क ...
