बिहार के वैशाली में बस-ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत; सात अन्य घायल
हाजीपुर,, मंगलवार, 09 दिसंबर 2025। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हादसा लालगंज–हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुआ जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया। उसने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
