उत्तराखंड: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 25 हेक्टेअर वन भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
ऋषिकेश, सोमवार, 08 दिसंबर 2025। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में एक अभियान के तहत 25 हेक्टेअर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। सीटीआर के निदेशक साकेत बडोला ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार के राजस्व, पुलिस एवं वन विभागों द्वारा संचालित यह संयुक्त अभियान तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत अपर कोसी वन कक्ष के पूछड़ी में रविवार को चलाया गया। उन्होंने बताया कि पूछड़ी में 52 अतिक्रमणकारियों को पिछले वर्ष अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लेने के लिए नोटिस जारी किए गए थे और इसके लिए मुनादी भी करा दी गई थी। हालांकि, उनके द्वारा नोटिस का पालन नहीं करने पर इन सभी को ढहा दिया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 25 हेक्टेअर वन भूमि मुक्त कराई गई। बडोला ने कहा कि पूछड़ी के कुछ अतिक्रमणकारियों के पास उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थगनादेश थे जिन्हें इस अभियान से मुक्त रखा गया। अभियान के दौरान मौजूद रहे रामनगर के उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछड़ी में संचालित अभियान में बाधा डालने के लिए करीब 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूर्व में रामनगर नगर पालिका को आवंटित ‘टेंचिंग ग्राउंड’ की जमीन पर भी अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे मुक्त कराकर नगर पालिका को कब्जा दिला दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
