कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि
श्रीनगर, सोमवार, 08 दिसंबर 2025। श्रीनगर शहर को छोड़कर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घाटी में ‘चिल्लई-कलां’ का दौर शुरू होने वाला है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर होता है, जिसमें बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट थी।
घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली रात यह जम्मू-कश्मीर में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान था जबकि सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा शहर में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
