श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर का मकान कुर्क
श्रीनगर, रविवार, 07 दिसंबर 2025। पुलिस ने रविवार को शहर के नटिपोरा इलाके में मादक पदार्थों के एक तस्कर का मकान कुर्क कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुर्क किया गया यह मकान जाविद अहमद गनी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस ने मादक पदार्थ पर रोकथाम से संबंधित ‘एनडीपीएस’ कानून के प्रावधानों के तहत लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का दो मंजिला आवासीय मकान कुर्क किया है।"
उन्होंने बताया कि आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के कई मामलों में पहले भी संलिप्त रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, यह निर्णायक रूप से स्थापित हो गया कि संपत्ति अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार से अर्जित की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर, सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत मकान को कुर्क करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, "चानापोरा के मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, उचित कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई।"
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
