कोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द; यात्री परेशान
कोलकाता, रविवार, 07 दिसंबर 2025। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों में से 53 यहां से रवाना होने वाली थी जबकि 23 उड़ानों का गंतव्य कोलकाता था। कोलकाता हवाई अड्डे ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इंडिगो की 129 उड़ानों को प्रस्थान करना था जबकि 97 को यहां उतरना था। इनमें से क्रमश: 53 और 23 उड़ानों को र₨द्द करना पड़ा है।’’ एक दिन पहले, शनिवार को इंडिगो ने कोलकाता हवाईअड्डे से 41 उड़ानें रद्द की गई थीं, जबकि शुक्रवार को 47 उड़ानें रद्द हुई थीं। कई यात्रियों ने कहा कि उड़ानों का समय कई बार बदलने के बाद जब वे हवाईअड्डे पहुंचे तो उन्हें “परेशानी” का सामना करना पड़ा। एक यात्री ने कहा, “मैंने रविवार को मुंबई जाने की योजना बनाई थी और वहां जरूरी काम था। लेकिन तीन बार समय बदलने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई और अगली उपलब्ध टिकट की कीमत हमारी पुरानी टिकट की कीमत से तीन गुना अधिक थी।”
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
