पंजाब में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़: डीजीपी
चंडीगढ़, रविवार, 07 दिसंबर 2025। पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पांच पिस्तौल बरामद की गई हैं। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने वांछित सहयोगी सैफली सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित एक आका के निर्देश पर हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था और पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टर को इनकी आपूर्ति कर रहा था। अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
