पहलगाम, चांदनी चौक आतंकी हमलों की जवाबदेही तय नहीं की गई: कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम
नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025। कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम और चांदनी चौक आतंकी हमलों के लिए कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। इन आतंकवादी हमलों में कई लोगों की जान चली गई थी। चिदंबरम ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे तथा 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत का जिक्र किया। स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान चिदंबरम ने प्रस्तावित कानून को ‘‘संघ विरोधी और व्यापार विरोधी’’ बताया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया है कि धनराशि कहां खर्च की जाएगी तथा उपकर लगाने से कितना राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार अब स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपकर लगा रही है। शायद पहलगाम और चांदनी चौक की विफलताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके कारण उन्हें लगा होगा कि इस प्रकार के आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए उनके पास अधिक संसाधन होने चाहिए।’’
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
