श्रीनगर और गांदरबल में एसआईए की छापेमारी, ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच जारी
श्रीनगर, शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के अनुसार, तड़के शुरू की गई छापेमारी की इन कार्रवाइयों के तहत मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। इनमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफैल भट के आवास पर की गई छापेमारी भी शामिल है। एसआईए ने भट को पिछले महीने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी इस मामले की जांच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से आशय चिकित्सकों सहित ऐसे पेशेवरों से है, जिन्हें कथित रूप से उग्र विचारधारा अपनाने के लिए उकसाया गया और वे 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में कथित तौर पर संलिप्त पाए गए।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
