बम की धमकी के बाद इंडिगो की मदीना से हैदराबाद की उड़ान को अहमदाबाद में उतारा गया
अहमदाबाद, गुरुवार, 04 दिसंबर 2025। सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बृहस्पतिवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) अतुल बंसल ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया और विमान की गहन तलाशी के लिए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को भी विमान से नीचे उतारा गया।
बंसल ने कहा, ‘जब उड़ान मदीना से हैदराबाद आ रही थी तो किसी ने इंडिगो को एक ईमेल भेज कर यह दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है। चूंकि अहमदाबाद सबसे नजदीकी हवाई अड्डा था इसलिए विमान चालक ने एहतियात के तौर पर यहां उतरने का फैसला किया।’ अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सहायता के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शुरुआती तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
