दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। दिल्लीवासियों को रविवार (30 नवंबर) एवं सोमवार (एक दिसंबर) को विषाक्त हवा से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, मंगलवार को वायु गुणवत्ता फिर से ‘बेहद खराब’ स्थिति में पहुंच गई थी। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने तथा शुक्रवार को शीत लहर चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री कम है। इसी के साथ उन्होंने अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जाताई है। आईएमडी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
