आईआईटी-दिल्ली अरुणाचल प्रदेश के छात्रों को देगा एआई प्रशिक्षण
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 दिसंबर 2025। अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य के कॉलेज छात्रों और हाल ही में स्नातक हुए युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) में प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) के साथ साझेदारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम जनवरी के दूसरे सप्ताह में ईटानगर में शुरू होगा। इसमें ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो कक्षा में शिक्षण और प्रायोगिक कार्य का मिश्रण होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अवधि पांच से छह सप्ताह होगी और सत्र प्रतिदिन दो घंटे के होंगे। अधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह से नि:शुल्क है, जिसका सारा खर्च सरकार वहन करेगी। इच्छुक उम्मीदवार चार जनवरी से पहले पंजीकरण कर सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अरुणाचल प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को बिना किसी वित्तीय बाधा के उच्च-गुणवत्ता वाला एआई प्रशिक्षण मिल सके।’’
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
