आमिर खान की नई धमाकेदार जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का ऐलान
बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान ने अपनी नई जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का ऐलान किया है, जिसमें वीर दास और मोना सिंह की मुख्य भूमिका होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी जासूसी फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा की है। इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल्स में नजर आएंगे। जैसे इसका टाइटल मज़ेदार है, वैसे ही मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो और भी मज़ेदार अंदाज में रिलीज़ किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास दिखाई दे रहे हैं।
हैप्पी पटेल की घोषणा बिल्कुल हटके और बेहद मजेदार तरीके से की गई है। वीडियो में आमिर खान, वीर दास से पूछते नजर आते हैं कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर को किस अंदाज़ में दिखाने वाले हैं। आमिर को लगातार यह चिंता सताती दिखती है कि दर्शक इस सब पर कैसा रिस्पॉन्स देंगे, जबकि उसी समय वीडियो में दूसरे लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। उनकी बातचीत का यह मजेदार कंट्रास्ट पूरे अनाउंसमेंट को बेहद मनोरंजक बना देता है। इतना तो पक्का है कि एक बिल्कुल अलग तरह की सिनेमा आने वाली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
