पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
चंडीगढ़, सोमवार, 01 दिसंबर 2025। पंजाब पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सात हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘गोपनीय जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गईं।’ डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में स्थित आका के निर्देश पर काम कर रहे थे जोकि व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें अवैध हथियारों के ‘पिकअप पॉइंट’ की जानकारी प्रदान करता था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
