मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वोट डाला, एमसीडी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान की अपील की
नई दिल्ली, रविवार, 30 नवंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव में अपना वोट डाला और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने मतदान को एक लोकतांत्रिक कर्तव्य बताया जो शासन और विकास को मजबूत करता है। गुप्ता ने अपने परिवार के साथ अपने स्थानीय मतदान केंद्र पर वोट डाला। गुप्ता ने कहा कि मतदान करके उन्होंने अपने ‘‘लोकतांत्रिक दायित्व’’ का पालन किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘मतदान हमारे लोकतंत्र की पवित्र प्रक्रिया का अभिन्न अंग है और इसमें हमारी सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।’’ दिल्ली के 12 वार्ड में जारी उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट अवश्य दें। उन्होंने कहा, ‘‘आपका प्रत्येक मत स्थानीय शासन की दिशा तय करने के साथ ही दिल्ली के समग्र विकास, सुशासन और पारदर्शिता की मजबूत आधारशिला रखने में भी निर्णायक भूमिका निभाता है।’’ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक होगा।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
