पूर्वी दिल्ली में व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार को पकड़ा
नई दिल्ली, रविवार, 30 नवंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 27 नवंबर को हुई, जब चार हमलावरों ने व्यक्तिगत विवाद के बाद पीड़ित पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी पीठ के निचले हिस्से और हाथ पर चाकू के घाव पाए। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के एक दल ने शनिवार रात मुख्य आरोपी सनी उर्फ तनिश को गिरफ्तार कर लिया और हमले में शामिल तीन किशोरों को भी पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह हमला पीड़ित और आरोपी समूह के बीच आपसी विवाद व पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
