दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ाई
नई दिल्ली, शनिवार, 29 नवंबर 2025। दिल्ली की एक अदालत ने प्रत्यर्पित किए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत शनिवार को सात दिन और बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मुख्यालय में अत्यधिक सुरक्षा के बीच हुई सुनवाई में बिश्नोई की हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य अपराधों के सिलसिले में वांछित अनमोल को 18 नवंबर को अमेरिका से लाया गया था। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी साथी अनमोल को इससे पहले 19 नवंबर को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था। अमेरिका में रह रहा अनमोल 2022 से फरार था और जेल में बंद अपने भाई लॉरेंस के नेतृत्व वाले आतंक-माफिया गिरोह में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
