रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत आएंगे
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 नवंबर 2025। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिसंबर से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘(राष्ट्रपति पुतिन की) आगामी राजकीय यात्रा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने, ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने के लिए दृष्टिकोण निर्धारित करने और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
