‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से भाजपा को दिक्कत क्यों: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 नवंबर 2025। कांग्रेस ने राज्यसभा के एक बुलेटिन का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि आखिर सत्तारूढ़ दल को ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से दिक्कत क्यों है। बीते 24 नवंबर को राज्यसभा सचिवालय ने सदस्यों को मर्यादा बबनाए रखने के लिए सदन के अंदर या बाहर ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में स्मरण कराया था।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘खबरों के मुताबिक, राज्यसभा की बुलेटिन में कहा गया है कि सदन में “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मैं हैरान हूं कि आखिर इन नारों पर कैसी आपत्ति है? इनसे तो अंग्रेजों को दिक्कत थी, अब भाजपा को भी दिक्कत है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आखिर किस मिट्टी के बने हैं वे लोग जिनको आजादी के दो सबसे प्रसिद्ध नारों को सदन में बोलना अखरता है?’’ सुप्रिया ने दावा किया कि इन नारों से उन्हीं को दिक्कत हो सकती है जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अपनी छोटी उंगली का छोटा नाखून तक नहीं कटाया तथा जो अंग्रेजों की गुलामी और उनके लिए मुखबिरी करते थे।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
