दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 नवंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली पिछले 13 दिन से लगातार खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम की बात करे तो न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने के साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
