स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक परिवार का अधिकार : रेखा
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 नवंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक परिवार का अधिकार है और यही हमारी सरकार का संकल्प है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को यहाँ शक्ति नगर से अलग-अलग जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, 'शक्ति नगर से आज दिल्ली के विभिन्न जिलों में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है। दिल्ली सरकार राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या लगातार बढ़ा रही है, क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आपके घर के पास, आपकी कॉलोनी में उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा, 'इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाइयां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग और टीकाकरण जैसी सुविधाएं मुफ़्त उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय राजधानी एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर अग्रसर है, जहां न दूरी बाधा बने, न खर्च बोझ बने और न स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना चुनौती बने। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, जनऔषधि केंद्र, वय वंदना योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली में एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर रहे हैं, जहां बेहतर इलाज हर किसी का अधिकार है, दवाइयां किफ़ायती हैं और आधुनिक सुविधाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक परिवार का अधिकार है और यही हमारी सरकार का संकल्प है।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
