टिहरी में बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
नई दिल्ली, सोमवार, 24 नवंबर 2025। उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर क्षेत्र में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास हुई जहां बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की पांच टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई है। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है । एक अधिकारी ने बताया कि बस में 28 यात्री सवार थे।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
