श्री सत्य साई बाबा की सेवा मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश), शनिवार, 22 नवंबर 2025। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा का जीवन और उनकी सेवा दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती रहेगी। पुट्टपर्थी के श्री सत्य साई जिले में श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अध्यात्म को सेवा से जोड़ा और अपना जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि भले ही श्री सत्य साई बाबा शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं लेकिन उनकी भावना हममें से हर एक व्यक्ति में जीवित है। रेड्डी ने कहा, ‘‘श्री सत्य साई बाबा का जीवन और उनकी सेवा दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने हर इंसान में दिव्यता देखी और निस्वार्थ प्रेम से लोगों के दिलों को छुआ।’’ मुख्यमंत्री के अनुसार, मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में बाबा के योगदान से लाखों लोगों का जीवन बदल गया। साथ ही ‘'सत्य साई ट्रस्ट’ के काम से पालमूरु जिले में पीने के पानी की समस्या दूर हो गई। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने अपनी देखरेख में शताब्दी समारोह आधिकारिक तौर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
