पंजाब: सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, शनिवार, 22 नवंबर 2025। पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी तस्करी करने वाले गिरोह का शनिवार को भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के सिलसिले में कपूरथला जिले के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सीपा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा, “मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिली। पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।” यादव के मुताबिक, एएनटीएफ ने खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले तस्करों ने भेजी थी। यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि संदीप हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
Similar Post
-
मजबूत और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में उभरा भारत: राजनाथ सिंह
लखनऊ, शुक्रवार, 05 जून 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रव ...
-
'इंडिया' में कोई विभाजन नहीं, टीवीके गठबंधन का 'वैकल्पिक मित्र' : संजय राउत
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने व ...
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पीआरएलआईएस के कार्यो का निरीक्षण करेंगे
हैदराबाद, शुक्रवार, 05 जून 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेव ...
