उडुपी: पाकिस्तान को पोत निर्माण संबंधी संवेदनशील डेटा लीक करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
उडुपी (कर्नाटक), शुक्रवार, 21 नवंबर 2025। जहाज निर्माण और पोत संबंधी विवरण के बारे में गोपनीय जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान भेजने के आरोप में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी रोहित (29) और संतरी (37) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को उडुपी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि रोहित मालपे स्थित कोचीन शिपयार्ड में ‘इंसुलेटर’ के पद पर कार्यरत था, जबकि संतरी केरल के कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में काम करता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों को जहाज निर्माण के विवरण, पोत संख्या और अन्य गोपनीय जानकारी सहित संवेदनशील डेटा व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से सीधे पाकिस्तानी नंबरों पर साझा करते हुए पाया गया।’’ उन्होंने बताया कि यह अभियान करकला के सहायक पुलिस अधीक्षक हर्ष प्रियंवदा के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जानकारी लीक होने की पुष्टि हुई है, जिससे भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के लिए संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
