रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। धुंरधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे आदित्य धर ने ही डायरेक्ट, प्रोड्यूस किया है और लिखा भी है। आदित्य धर हर बार कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो लोगों को इंप्रेस कर देता है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
धुरंधर के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। खास बात ये है कि संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल तीनों ही विलेन के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान को लेकर है। ट्रेलर में ही फिल्म के जबरदस्त डायलॉग्स दिखा दिए गए हैं। संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल विलेन बनकर रणवीर सिंह पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। उनके लुक से लेकर एक्टिंग तक हर चीज से फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंन्स अब अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।
Similar Post
-
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीज़र आउट
इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, और भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा ह ...
-
धन शोधन मामला: जैकलीन फर्नांडीज को उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लेने की अनुमति मिली
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उ ...
-
’पेद्दी’ से रिलीज हुआ ‘विलेज रॉकर’ सॉन्ग
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर ‘पेद्दी’ ग्लोबल बॉक् ...
