छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मप्र पुलिस के अधिकारी की मृत्यु
राजनांदगांव, बुधवार, 19 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मध्यप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित बोरतालाव क्षेत्र के कनघुर्रा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एमपी हॉक फोर्स के एक सहायक उपनिरीक्षक की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़—मध्यप्रदेश की सीमा पर तीनों राज्यों के सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब जवान कनघुर्रा गांव के जंगल में थे, तभी दोनों ओर से घिरे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एमपी हॉक फोर्स के एक अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारी को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
