आठ लाख रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने एक घरेलू सहायक को नोएडा में अपने नियोक्ता के घर से कथित तौर पर आठ लाख रुपये से अधिक की नकदी और लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नेपाल के मूल निवासी गणेश घरती मगर के रूप में हुई है और एक गुप्त सूचना के बाद उसे बृहस्पितवार रात आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उनके मुखबिर ने अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना दी कि दो दिनों से दिल्ली में छिपा आरोपी कश्मीरी गेट से नेपाल जाने वाली बस में सवार होने की योजना बना रहा है।
एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान, नोएडा में रसोइया और घरेलू सहायक के रूप में काम करने वाले मगर ने 10 नवंबर को अपने मालिक के घर से नकदी और गहनों से भरा एक नीला बैग चुराने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि उसने 8.25 लाख रुपये नकद और लगभग 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुराए। पुलिस ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उस पर लगभग 11 लाख रुपये का कर्ज था। अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी की गई नकदी में से 15,000 रुपये पहले ही खर्च कर चुका है।" उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
