बडगाम उपुचनाव में पीडीपी उम्मीदवार की जीत, नेकां को इस सीट पर पहली बार हार मिली
बडगाम (जम्मू-कश्मीर), शुक्रवार, 14 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को बडगाम विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली चुनावी हार का सामना करना पड़ा। मुंतजिर ने उपचुनाव में सत्तारूढ़ नेकां से यह सीट छीन ली। मुंतजिर की जीत के साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी के विधायकों की संख्या चार हो गई है।
वर्ष 1957 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद से यह पहली बार है जब नेकां अपने गढ़ मध्य कश्मीर के बडगाम में हारी है। जब भी नेकां ने इस शिया बहुल क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा है, उसने बडगाम में हर विधानसभा चुनाव जीता है। नेकां ने इस सीट का प्रतिनिधित्व केवल 1972 में नहीं किया था, जब पार्टी ने पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनावों का बहिष्कार किया था। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में अपने पारिवारिक गढ़ गांदरबल से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा सीट खाली करने से इस निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। बडगाम से अब्दुल्ला के निर्वाचन से पहले, इस सीट का प्रतिनिधित्व श्रीनगर से नेकां के वर्तमान लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह मेहदी ने 2002, 2008 और 2014 में लगातार तीन कार्यकालों तक किया था।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
