ग्रेनेड हमले के नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार : पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, गुरुवार, 13 नवंबर 2025। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित ग्रेनेड हमला करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाब में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से ग्रेनेड हमला करने के लिए पाकिस्तान स्थित सरपरस्तों के संपर्क में थे। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई-पाकिस्तान द्वारा समर्थित ग्रेनेड हमले के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और विदेशी सरपरस्तों के 10 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है।’’
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक हथगोले की आपूर्ति के लिए समन्वय स्थापित करने हेतु मलेशिया स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित सरपरस्तों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान स्थित सरपरस्तों ने राज्य में अशांति पैदा करने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। डीजीपी ने कहा कि पुलिस पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस’ (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
