राहुल ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: हम बदलाव सुनिश्चित करेंगे
नई दिल्ली, रविवार, 09 नवंबर 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को रविवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि ‘‘हम बिहार के लोगों के लिए बदलाव, रोजगार, समानता और प्रगति सुनिश्चित’’ करेंगे। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार यादव रविवार को 36 वर्ष के हो गये। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें - बिहार की जनता को परिवर्तन, रोजगार, समानता और प्रगति हम जरूर दिलाएंगे।’’ गांधी ने अगस्त में बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोटरसाइकिल चलाते हुए अपनी और यादव की एक तस्वीर भी साझा की। बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण के तहत छह नवंबर को मतदान हुआ था और 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) ने यादव को मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस गठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल मुख्य घटक हैं।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
