फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़’ की रिलीज डेट फाइनल
जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा निर्मित पहली फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़’ 28 नवंबर को रिलीज होगी। मनीष मल्होत्रा की फिल्म ‘गुस्ताख़ इश्क़ कुछ पहले जैसा’ ने पुराने ज़माने के प्यार और उसकी खूबसूरती को फिर से ज़िंदा करने के लिए खूब चर्चा बटोरी है। अब दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज़ होगी। ‘गुस्ताख़ इश्क़’ मनीष मल्होत्रा के लिए बहुत ख़ास है यह उनके प्रोडक्शन हाउस स्टेज 5 प्रोडक्शन के तहत उनकी पहली फिल्म है।
यह फिल्म उनके लिए फैशन और कहानी से आगे बढक़र एक जुनूनी प्रेमकहानी है, जो क्लासिक रोमांस के दौर को फिर से लौटाने जा रही है।फिल्म के मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर के ज़रिए नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया है। अब तक ‘गुस्ताख़ इश्क़’ अपने दिल छू लेने वाले म्यूजक़ि एल्बम से दर्शकों का दिल जीत चुकी है इसके तीन गाने ‘उल जलूल इश्क़’, ‘आप इस धूप’ और ‘शहर तेरे’ लोगों की प्लेलिस्ट में लगातार छाए हुए हैं। ये तीनों गाने भले ही अलग हों, लेकिन इनका एहसास एक ही धागे से जुड़ा है प्यार और जुनून का। ‘गुस्ताख़ इश्क़’ मनीष मल्होत्रा के करियर का एक नया और रोमांचक अध्याय है एक ऐसी फिल्म जो पुराने जमाने की कहानियों की आत्मा को संजोए हुए है, लेकिन नजऱें भविष्य की ओर रखती है।दीनिश मल्होत्रा के साथ मिलकर बनाई गई यह फिल्म विभु पुरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
