ममदानी की जीत सामूहिक प्रगति का आह्वान: फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, बुधवार, 05 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल काफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने न्यूयॉर्क शहर के महापौर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर बुधवार को जोहरान ममदानी को बधाई दी। नेशनल कांफ्रेंस द्वारा जारी एक बयान में अब्दुल्ला ने बढ़ते विभाजन के बीच ममदानी के अभियान को आशा की किरण बताया तथा विविधतापूर्ण परिवेश में एकता को बढ़ावा देने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जोहरान ममदानी की शानदार जीत महज एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रगति का आह्वान है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ ममदानी का चुनाव एकता और करुणा का संदेश देता है। यह हमें याद दिलाता है कि जब हम नफरत को खारिज करते हैं और मानवता को अपनाते हैं, तो हम ऐसे पुल बनाते हैं जो टिकाऊ होते हैं।’’ भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी (34) ने न्यूयॉर्क शहर के महापौर पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने अभियान के दम पर विश्व की वित्तीय राजधानी के प्रशासन का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई, मुस्लिम और सबसे युवा मेयर का गौरव हासिल किया है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
