पंजाब में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं : पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़, गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता अमरिंदर सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में गैंगस्टर बिना किसी डर के खुलेआम घूम रहे हैं। सिंह ने मोगा में संवाददाताओं से कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हालात अलग थे और पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती थी। उन्होंने कहा, “पंजाब में गैंगस्टर का दबदबा बढ़ गया है, इसे रोकना होगा। मैंने अपने कार्यकाल में इसे नियंत्रित किया था। बताइए, मेरे समय में कौन गैंगस्टर था? जो भी था, उसे जेल भेजा गया। पुलिस ने उन पर सख्त कार्रवाई की थी। लेकिन अब गैंगस्टर हर जगह खुलेआम घूम रहे हैं।”
राज्य में 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सिंह ने दावा किया कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी यह उपचुनाव जीतेगी। इस सीट पर उपचुनाव ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद हो रहा है। मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अकाली दल के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संभावित गठबंधन के सवाल पर सिंह ने कहा कि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और उसे किसी गठबंधन की आवश्यकता नहीं है।
मादक पदार्थ के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने लेकर राज्य से नशे की समस्या खत्म करने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू को मादक द्रव्य रोधी कार्यबल का प्रमुख नियुक्त किया था और उस समय लगभग एक लाख लोगों को नशे से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह पंजाब के युवाओं को बर्बाद करने के इरादे से सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है और अब यह तस्करी ड्रोन के माध्यम से की जा रही है।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
