बीड में बैंक शाखा में सेंधमारी कर 18.5 लाख रुपये की चोरी
बीड, गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025। महाराष्ट्र के बीड जिले में बृहस्पतिवार तड़के चोरों ने सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक की शाखा में सेंधमारी करके 18.5 लाख रुपये चुरा लिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पाली में तड़के करीब तीन बजे की है, जब चोरों ने धुले–सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बैंक शाखा के मुख्य लॉकर को गैस कटर से काट दिया। पुलिस के अनुसार, चोर नकदी लेकर फरार हो गए। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बीड (ग्रामीण पुलिस) के निरीक्षक मारुति खेडकर ने बताया कि चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और चोरों की तलाश जारी है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
