पश्चिम बंगाल: कोलकाता में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में आग लगी
कोलकाता, बुधवार, 29 अक्टूबर 2025। कोलकाता में गरियाहाट रोड पर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में बुधवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 6:12 बजे आग लगने का पता चला और इसे बुझाने के लिए कम से कम छह दमकल वाहनों को लगाया गया था। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘आग पर काबू पा लिया गया है। अब शीतलन (कूलिंग) प्रक्रिया जारी है।’ उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
