संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 की रिलीज डेट फाइनल
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता संजय मिश्रा और अभिनेत्री नीना गुप्ता की फिल्म वध 2, 06 फरवरी को रिलीज होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने वध 2 की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 06 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
जसपाल सिंह संधू ने वध 2 को लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म वध की तरह ही उसकी सोच और कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें नए किरदारों के ज़रिए भावनाओं और हालात को एक नई कहानी में दिखाया गया है। जसपाल सिंह संधू ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वध 2, 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। हमने इस कहानी को बहुत दिल से बनाया है जिससे यह दर्शकों को बांधे और सोचने पर मजबूर करे। मैं लव और अंकुर का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने इस कहानी पर भरोसा किया। अब मुझे इंतज़ार है कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें, तो मिलते हैं सिनेमाघरों में, कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी! निर्माता लव रंजन ने कहा कि वध की खूबसूरती इस बात में है कि यह आम लोगों के विश्वास और उनके सामने आने वाली मुश्किल हालात को बहुत सच्चाई से दिखाती है, जो उनके ज़मीर और हिम्मत की परीक्षा लेते हैं। वध 2 में जसपाल ने इस सोच को और भी गहराई से दिखाया है, एक ऐसी कहानी के ज़रिए जो दिलचस्प भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी।
हमें बहुत खुशी है कि दर्शक इसे 06 फरवरी से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा, वध हमारे लिए एक ऐसी यात्रा थी जैसी हमने पहले कभी नहीं की थी। यह एक ऐसी कहानी थी जिसने हमें हमारे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालकर एक गहरी, असली और अलग तरह की कहानी की दुनिया में ला खड़ा किया। दर्शकों का प्यार हमारे लिए बहुत कीमती था और इसने हमारे इस विश्वास को मजबूत किया कि अगर हम क्रिएटिव रिस्क लें, तो यादगार सिनेमा बनाया जा सकता है। वध 2 के साथ, हमने इस दुनिया को और आगे बढ़ाया है, इसमें नए लेयर, गहराई और इमोशन जोड़े हैं, और अपने क्रिएटिव लिमिट्स को फिर से चुनौती दी है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक 06 फरवरी को सिनेमाघरों में वध 2 को देखें।
Similar Post
-
अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार का ‘लल्ला’ गीत रिलीज
अनिल कपूर अभिनीत फिल्म सूबेदार के निर्माताओं ने फिल्म का लल्ला गीत ...
-
आध्यात्मिक यात्रा पर निकले कीकू शारदा
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में लंबे समय से काम कर रहे कमीडियन कीकू शा ...
-
महाशिवरात्रि पर सुबह 11:11 बजे ‘नागबंधम’ का टीज़र लॉन्च करेंगे सुपरस्टार महेश बाबू
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से ए ...
