जम्मू-कश्मीर में दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने के मुद्दे पर सभी विधायक एकजुट हों: महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2025। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने के मुद्दे पर सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस समेत सभी दलों के विधायकों का एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “ जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में सबसे जरूरी मुद्दों में से जिस एक मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, वह है लगभग एक लाख दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा।” पूर्ववर्ती राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अकसर पिछड़े तबके से संबंध रखने वाले मजदूर कई सरकारी विभागों की रीढ़ रहे हैं और विभागों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को एकजुट होना चाहिए ताकि मजदूरों को वह सम्मान और नौकरी की सुरक्षा मिल सके जिसके वे हकदार हैं। इस साल मार्च में, जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरों के नियमित करने से जुड़े मुद्दे पर गौर करने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की थी। सरकार ने कहा है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति राज्य में श्रमिकों से जुड़े मानवीय, कानूनी व वित्तीय पहलुओं समेत विभिन्न मुद्दों पर गौर करके सुझाव देगी।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
